घुटने में है परेशानी तो ईलाज में ना बरतें देरी, अपनाएं ये उपचार, मिलेगा आराम

Update: 2025-06-28 02:30 GMT

नई दिल्ली। घुटनों के दर्द को आप घुटने के जोड़ में दर्द भी कह सकते हैं, जिसमें हल्की असुविधा भी महसूस हो सकती है। यह दर्द स्थायी या अस्थायी हो सकता है और इसके पीछे कई कारण भी हो सकते हैं। घुटनों में दर्द का सबसे बड़ा कारण सामान्य थकान है और यह सबसे ज्यादा युवाओं में देखने को मिलता है। लेकिन यदि यह समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

घुटनों में दर्द के लक्षण

घुटनों में सूजन- अधिकतर मामलों में घुटने में दर्द सूजन के साथ ही उत्पन्न होती है। यह सबसे आम लक्षण है।

चलने और उठने बैठने में कठिनाई- घुटनों में दर्द होने पर चलने या सीढ़िया चढ़ने में परेशानी तो होती ही है, इसके साथ-साथ व्यक्ति को सामान्य काम करने में भी बहुत सारी दिक्कत आती है।

घुटने में जकड़न- कभी-कभी घुटने के जोड़ में जकड़न भी महसूस हो सकती है। अक्सर यह समस्या सुबह उठने के बाद ज्यादा महसूस होती है।

घुटने से आवाज आना- घुटने के मुड़ने पर आवाज आना भी इस स्थिति का मुख्य लक्षण है।

घुटनों में दर्द के 5 घरेलू इलाज

हल्दी और दूध- हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से राहत मिल सकती है।

गर्म पानी की सिकाई- गर्म पानी से सिकाई करने से सूजन और दर्द से बहुत ज्यादा आराम मिलता है। गर्म पानी में हल्का नमक डालने से बहुत अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं, जिससे दर्द भी कम होने लगता है।

मेथी के दाने- मेथी के दाने को रात-भर भिगो कर रखने और सुबह खाली पेट खाने से घुटनों के दर्द से आराम मिल सकता है। मेथी में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भरपूर होती है, जो सूजन को कम करती है।

अदरक और शहद- अदरक का रस और शहद को मिलाकर पीने से घुटने के दर्द से बहुत हद तक आराम मिल सकता है। दोनों में ही ऐसे गुण होते हैं, जिससे दर्द से बहुत आराम मिलता है।

सरसों का तेल और लहसुन- यह बहुत पुराना नुस्खा है। सरसों के तेल में लहसुन की कलियों को डालकर गर्म करें और ठंडा होने पर इस घोल से दर्द होने वाले घुटनों की अच्छे से मालिश करें। धीरे-धीरे दर्द कम होना शुरू हो जाएगा।

घुटनों के दर्द में क्या खाना चाहिए?

- दूध और डेयरी उत्पाद क्योंकि इसमें कैल्शियम और विटामिन डी अच्छी मात्रा में होता है।

- हरी सब्जियों में फाइबर और आयरन की मात्रा अधिक होती है, जिससे हड्डियों को बहुत लाभ मिलता है।

- संतरा और अनार का सेवन आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं।

- मछली, अखरोट और अलसी जैसे उत्पाद को अपने आहार में शामिल करें, क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड अच्छी मात्रा में होता है।

घुटनों में दर्द के कारण

घुटनों में दर्द के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि -

- आर्थराइटिस

- घुटने का चोटिल होना

- अधिक वजन होना

-ऑस्टियोपोरोसिस

-घुटने का डिस्लोकेशन

- टेंडिनाइटिस

- बेकर्स सिस्ट

- मेनिस्कस टियर

- हड्डियों का कैंसर (ऑस्टियोसारकोमा)

- लिगामेंट का टूटना

Tags:    

Similar News