दूसरे फेज में देश के 12 राज्यों में होगा SIR, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने किया ऐलान

By :  Aryan
Update: 2025-10-27 11:15 GMT

नई दिल्ली। बिहार में SIR का पहला चरण समाप्त हो गया है। जिन राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण होने वाला है, रात 12 बजे से मतदाता सूची फ्रीज की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आज शाम दूसरे चरण में 12 राज्यों में SIR होने का ऐलान किया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर का फेज-1 खत्म हो गया है, अब इसका दूसरा चरण शुरू होगा।

2026 और 2027 में इन राज्यों में चुनाव होना है

2026 में असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाला है, जबकि गुजरात, गोवा, अंडमान एंड निकोबार, छत्तीसगढ़,यूपी और पंजाब में 2027 में चुनाव होगा।

क्या है SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण)

योग्य मतदाता को शामिल करना और अयोग्य मतदताओं को मतदाता सूची से हटाना SIR का मकसद है। एसआईआर के तहत 18 वर्ष के वोटर को शामिल करना और मृतक को सूची से हटाया जाता है। किसी भी तरह के अयोग्य वोटर को सूची से हटाया जाता है।

SIR का अगला चरण होगा आज से शुरू

मुख्य चुनाव आयुक्त ने आगे कहा कि जिन राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण होने वाला है, वहां की मतदाता सूची आज रात 12 बजे फ्रीज कर दी जाएगी। हर बूथ पर एक बीएलओ और हर विधानसभा क्षेत्र में एक Electoral Registration Officer तैनात होगा। आज ही सभी मतदाताओं के लिए इन्यूमेरेशन फॉर्म प्रिंट किए जाएंगे। सभी बीएलओ कम से कम तीन बार हर घर जाकर जानकारी जुटाएंगे। जो मतदाता अपने क्षेत्र से बाहर हैं, वो इस फॉर्म को ऑनलाइन भी भर सकते हैं। इस प्रक्रिया के दौरान किसी अतिरिक्त दस्तावेज या फॉर्म की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

क्या है SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण)

योग्य मतदाता को शामिल करना और अयोग्य मतदताओं को मतदाता सूची से हटाना SIR का मकसद है। एसआईआर के तहत 18 वर्ष के वोटर को शामिल करना और मृतक को सूची से हटाया जाता है। किसी भी तरह के अयोग्य वोटर को सूची से हटाया जाता है।


Tags:    

Similar News