India Pakistan Tension: चंडीगढ़ में 7 बजे बंद होंगे सभी बाजार, पटाखे और आतिशबाजी पर भी रोक
चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर में सभी बाजार और शॉपिंग मॉल शाम 7 बजे बंद करने का आदेश जारी किया है।;
चंडीगढ़। भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात को देखते हुए पंजाब में स्कूल, कॉलेज और सभी निजी शिक्षण संस्थान 12 मई तक बंद कर दिए गए थे। वहीं, चंडीगढ़, पंचकुला और मोहाली में हाईअलर्ट है। इस बीच चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर में सभी बाजार और शॉपिंग मॉल शाम 7 बजे बंद करने का आदेश जारी किया है।
पटाखे और आतिशबाजी भी प्रतिबंध
साथ ही चंडीगढ़ में पटाखे और आतिशबाजी पर भी रोक लगा दी गई है। पंचकूला में भी जिला प्रशासन ने शाम 6 बजे से सभी दुकानों को बंद करने का फैसला लिया है। लेकिन जरूरी सामान जैसे मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। वहीं मोहाली में भी रात 8 बजे सभी बाजार बंद हो जाएंगे।
छात्र लौटने लगे अपने घर
तनाव के चलते चंडीगढ़ के अलग-अलग संस्थानों में पढ़ाई करने वाले छात्र अब अपने घर लौट रहे हैं। बता दें, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बड़ी संख्या में छात्र चंडीगढ़ के आसपास के निजी शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई करते हैं। अलग-अलग कॉलेज यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स हॉस्टल छोड़ गए हैं। वहीं, ज्यादातर छात्रों का कहना है कि परीक्षाएं पोस्टपोन कर दी गई हैं। हमें कहा गया है कि जो घर जाना चाहता है, वह जा सकता है। क्योंकि अब एग्जाम की अगली तारीख जल्द बताई जाएगी।