T20 वर्ल्ड कप में नामीबिया से मैच खेल कर भारत, पाकिस्तान से मैच की तैयारी करेगा

पाकिस्तान से होने वाले मैच से पहले भारतीय टीम ने रणनीति बनाई

Update: 2026-02-10 04:42 GMT

नई दिल्ली। T20 वर्ल्ड कप में नामीबिया की टीम से मैच खेल कर भारत, पाकिस्तान से मैच की तैयारी करेगा। भारत की टीम पाकिस्तान की टीम से 15 फरवरी को श्रीलंका में मैच खेलेगी। इससे पहले पाकिस्तान की टीम ने भारत से मैच खेलने से इनकार कर दिया था। बाद में पाकिस्तान अपने बयान से पलटता हुआ मैच खेलने पर तैयार हुआ। 

सूर्य की टीम तैयारी में जुटी 

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और T20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान से होने वाले मैच से पहले तैयारी शुरू कर दी है। 12 फरवरी को नामीबिया की टीम से होने वाले मैच में टीम पाकिस्तान से होने वाले मैच की तैयारियां करेगी। इससे पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान से होने वाले मैच को लेकर चर्चित बयान दिया था। जिसमें उन्होंने पाकिस्तान की टीम के खिलाड़ियों से कोई मुकाबला होने की बात नहीं कही थी। उनका कहना था कि उनका हमारा कोई मुकाबला ही नहीं है। 

आईसीसी में मैच खेलने को लेकर पाकिस्तान से बैठक की थी 

बांग्लादेश की टीम के द्वारा T20 टीम से अलग होने के फैसला लेने के बाद पाकिस्तान की टीम ने भारत से मैच खेलने पर इंकार कर दिया था। पाकिस्तान की टीम भारत की जगह अपना मैच श्रीलंका में खेलने की बात कह रहा था। आईसीसी का अनुरोध के बाद भारत की टीम श्रीलंका में मैच खेलने के लिए तैयार हो गया है। इसके बाद भी पाकिस्तान ने मैच खेलने से इनकार कर दिया था।

Tags:    

Similar News