भारतीय रेलवे इस महीने के अंत तक बिहार में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करेगी
पटना। भारतीय रेलवे इस महीने के अंत तक बिहार में वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की शुरूआत करेगी। यह नई ट्रेन भारतीय रेल यात्रा को और बेहतर बनाएगी, जिससे यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ तेज और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की स्पीड
जानकारी के मुताबिक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को अधिकतम 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह गति इसे मौजूदा रात्रिकालीन ट्रेनों, जैसे राजधानी और दुरंतो एक्सप्रेस से काफी तेज बनाती है। इससे लंबी दूरी की यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।
ट्रेन की संरचना
ये कोच कुल मिलाकर 1,128 यात्रियों की क्षमता रखते हैं। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें शामिल हैं:
– 11 AC थ्री-टियर कोच
– 4 AC टू-टियर कोच
– 1 फर्स्ट AC कोच