बारामती से सुनेत्रा पवार निर्विरोध नहीं लड़ेंगी चुनाव! कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार को उतारकर बढ़ाई सियासी सरगर्मी

Update: 2026-04-05 16:19 GMT

नई दिल्ली। बारामती विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। जहां अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पावर मैदान में है। जिसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे थे कि ये चुनाव निर्विरोध होने वाला है। लेकिन इस बीच कांग्रेस ने NCP को जोरदार झटका दिया है। कांग्रेस ने आकाश मोरे को अपना उम्मीदवार बनाया है।

अजित पवार के निधन के बाद से यह सीट खाली

बता दें कि उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार महायुति की उम्मीदवार हैं। कांग्रेस छोड़कर अन्य सभी दलों ने निर्विरोध चुनाव की बात कही लेकिन कांग्रेस में अपना उम्मीदवार देकर तय कर दिया कि चुनाव निर्विरोध नहीं होगा। ये सीट महाराष्ट्र के तत्कालीन उप मुख्यमंत्री और दिवंगत NCP नेता अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई है। वहीं उपचुनाव को लेकर प्रदेश की डिप्टी सीएम और एनसीपी अध्यक्ष सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगी।इस दौरान कई दिग्गज नेता उनके साथ मौजूद रहेंगे। जानकारी के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया के दौरान महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी रहेंगे।

यह सीट सियासी तौर से बेहद

दिवंगत एनसीपी नेता अजित पवार का बारामती सीट पर लंबे समय तक दबदबा रहा और वे यहां से आठ बार विधायक चुने गए थे, जिससे यह सीट सियासी तौर से बेहद अहम मानी जाती है। सुनेत्रा पवार का मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार आकाश मोरे से होगा। सुनेत्रा पवार इस सीट पर कब्जा करने के लिए पूरी कोशिश में जुटी हैं। वहीं कांग्रेस भी अपने उम्मीदवार की जीत के लिए रणनीति बनाने में जुटी है।

4 मई को होंगे घोषित

बता दें कि महाराष्ट्र की दो सीटों राहुरी और बारामती विधानसभा सीट पर उपचुनाव 23 अप्रैल को होने हैं। दोनों सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। इनमें राहुरी सीट बीजेपी के विधायक रहे शिवाजी कर्डीले और बारामती सीट अजित पवार के निधन की वजह से खाली हुई है।

Tags:    

Similar News