DELHI-NCR में मौसम फिर लेगा करवट! बादलों की चादर से ढकेगा आसमान, IMD ने बारिश का यलो अलर्ट किया जारी
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं IMD के अनुसार, 6 अप्रैल को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। साथ ही मौसम विभाग ने 7 अप्रैल के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे।
तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना
वहीं 8 अप्रैल को सुबह से शाम तक गरज और बिजली के साथ तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 9, 10 और 11 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेगा। इस दौरान तापमान 30-34 और रात का 15-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, बारिश की संभावना कम होगी। मौसम विभाग के अनुसार, नया पश्चिमी विक्षोभ 7 अप्रैल से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है।
ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित
बता दें कि दिल्ली में हवा की गति बदलने और धीमी होने के चलते आज को एक्यूआई 134 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है जबकि एनसीआर में ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 201 खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। फरीदाबाद में 173, गाजियाबाद में 160 और गुरुग्राम में 154 एक्यूआई दर्ज किया गया। नोएडा की हवा सबसे साफ रही जिसका एक्यूआई 146 दर्ज किया गया।