Accident: तेज रफ्तार मिनी ट्रक और वैन की टक्कर, तीन लोगों की मौत, 8 से अधिक घायल

पुलिस ने चक्काजाम कर रहे लोगों को सड़क से हटाकर ट्रैफिक बहाल कराया।

By :  Aryan
Update: 2026-04-06 03:57 GMT

इंदौर। इंदौर में तेज रफ्तार मिनी ट्रक और वैन में भयंकर टक्कर हो गई। इस दर्दनाक घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि आठ से अधिक लोग घायल हुए हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतकों के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी है। पुलिस घटना के पीछे के कारण का पता करने का प्रयास कर रही है। 

इंदौर के देवगुराड़िया मार्ग पर हुई घटना

यह घटना इंदौर के देवगुराड़िया मार्ग पर रविवार देर रात हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी में सवार लोग सड़क पर आ गिरे। जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुई वैन में दस से ज्यादा लोग सवार थे। वाहन का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी चला रहे ड्राइवर समेत तीन लोगों की इस हादसे में मौत हुई है।

आष्टा से शादी के बाद वे इंदौर की तरफ लौट रहे 

मृतकों की पहचान इरफान, आशिर और फरहान के रुप में हुई है। मृतक व घायल सदर बाजार निवासी है। वाहन में बाराती सवार थे। आष्टा से शादी के बाद वे इंदौर की तरफ लौट रहे थे और मिनी ट्रक सामने की दिशा से आ रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों के रिश्तेदार एमवाय अस्पताल पहुंचे। कुछ लोग मौके पर भी पहुंच गए थे। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे होते हैं। इस कारण आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम भी कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मिनी ट्रक की स्पीड काफी तेज थी। उसने सामने से आ रही वैन को टक्कर मार दी। घटना के बाद मिनी ट्रक के चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Tags:    

Similar News