सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, जानें आपके शहर में ताजा भाव
नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और युद्ध का असर लगातार सोने-चांदी के भावों में पड़ रहा है। सोने-चांदी की कीमतों में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 6 अप्रैल सोमवार को चांदी का भाव 100 रुपये कम हुआ है। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, यूपी, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में चांदी का भाव 2,49,900 रुपये पर है। वहीं, दक्षिण भारतीय राज्यों में एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,54,900 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
MCX पर भाव
कीमती मेटल सोना-चांदी की कीमतों में सोमवार को हल्की गिरावट देखने को मिली। MCX पर सोना 0.06% गिरकर करीब 1,48,785 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। जबकि, चांदी 0.86% कमजोर होकर करीब 2,30,500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। इसकी बड़ी वजह पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव और अमेरिका की सख्त बयानबाजी मानी जा रही है, जिससे डॉलर मजबूत हुआ है और सोना-चांदी पर दबाव बढ़ा है।
मीडिल ईस्ट में चल रहे तनाव से उतार-चढ़ाव
एक्सपर्ट्स का कहना है कि ग्लोबल टेंशन, डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव आने वाले दिनों में सोना-चांदी की कीमतों को प्रभावित करते रहेंगे।