इंतजार खत्म! आज रिलीज होगा 'भूत बंगला' का ट्रेलर! अक्षय कुमार ने खुद बताया टाइम
मुंबई। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की की मच-अवेटेड फिल्म 'भूत बंगला' का ट्रेलर आज रिलीज होने वाला है। इस बात की पुष्टि खुद अक्षय कुमार ने की है। बता दें कि ट्रेलर आज रात तक डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया जा सकता है।
रिलीज डेट में हुआ बदलाव
फिल्म की रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी गई है। पहले यह 10 अप्रैल को आने वाली थी, लेकिन अब यह 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता को देखते हुए आगे बढ़ाई गई है, ताकि दोनों फिल्मों को पर्याप्त स्क्रीन मिल सकें।
पेड प्रिव्यू की शुरुआत
जानकारी के मुताबिक फिल्म के 'पेड प्रिव्यू' 16 अप्रैल 2026 को रात 9 बजे से शुरू हो जाएंगे।
स्टार कास्ट
इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार के साथ तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, असरानी और राजेश शर्मा जैसे कलाकार नजर आएंगे।