दिल्ली हाईकोर्ट में आज दलील रखेंगे अरविंद केजरीवाल! शराब नीति मामले में होगी सुनवाई

Update: 2026-04-06 05:11 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली हाईकोर्ट में आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मामले में खुद अपनी दलीलें रख रहे हैं। बता दें कि इस बात की पुष्टि खुद आम आदमी पार्टी (AAP) ने अधिकारिक तौर पर की है। पार्टी के अनुसार, केजरीवाल और अन्य आरोपियों ने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को इस मामले की सुनवाई से अलग करने की मांग करते हुए एक आवेदन भी दाखिल किया है।

क्या है पूरा मामला? 

जानकारी के मुताबिक अरविंद केजरीवाल की यह याचिका केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की ओर से दायर उस याचिका के जवाब में दाखिल की गई है, जिसमें ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें समन की कथित अवहेलना के मामले में केजरीवाल को बरी कर दिया गया था। 22 जनवरी के अपने आदेश में राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को समन वाले मामले में बरी करते हुए कहा था कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) यह साबित नहीं कर सका कि केजरीवाल ने जानबूझकर समन की अवहेलना की है। इसके बाद 30 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ने इस बरी किए जाने के फैसले को चुनौती देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था।





Tags:    

Similar News