इंडस्ट्रियल रिलेशन संशोधन बिल लोकसभा में पेश, विपक्ष ने किया जमकर विरोध
नई दिल्ली। लोकसभा में आज भी कार्यवाही की हंगामेदार शुरुआत हुई है। बता दें कि केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने लोकसभा में औद्योगिक संबंध संहिता (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश कर दिया है। जिसके बाद विपक्ष जमकर हंगामा कर रहा है।
इंडस्ट्रियल रिलेशन कोड (संशोधन) बिल लोकसभा में पेश
इंडस्ट्रियल रिलेशन कोड (संशोधन) बिल लोकसभा में पेश हो गया है। श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने लोकसभा में यह बिल पेश कर दिया है। मनसुख मंडाविया ने ये बिल पेश करते हुए कहा कि छोटा सा संशोधन लेकर आए हैं। सदन इसे विचार कर पारित करे। विपक्ष की ओर से के सुरेश ने इस बिल पर बोलते हुए कहा कि यह श्रमिकों के हित में नहीं है।