अमेरिकी हमले का ईरान ने दिया जोरदार जवाब! शारजाह पर किए मिसाइल और ड्रोन हमले, दो पाकिस्तानी नागरिक घायल

Update: 2026-04-07 13:02 GMT

नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच जहां अमेरिका ने अल्टीमेटम खत्म होने से पहले ही ईरान पर हमला किया तो वहीं दूसरी ओर ईरान ने भी इस हमले का जोरदार जवाब दिया है। दरअसल, शारजाह UAE पर ईरान द्वारा मिसाइल और ड्रोन हमला किए जाने की खबर है।

कई खतरों को रोकने की बात कही गई

बता दें कि ईरान की ओर से दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल शारजाह के थुरैया टेलीकम्युनिकेशंस कंपनी की प्रशासनिक इमारत पर गिरी। इस हमले में दो पाकिस्तानी नागरिकों के घायल होने की खबर है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि आपातकालीन टीमें मौके पर स्थिति को संभाल रही हैं। रिपोर्टों के अनुसार, ईरान ने केवल शारजाह ही नहीं, बल्कि दुबई के कुछ औद्योगिक क्षेत्रों को भी निशाना बनाने का दावा किया है। हालांकि, UAE के अधिकारियों ने अभी तक सभी दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन हवाई सुरक्षा प्रणालियों द्वारा कई खतरों को रोकने की बात कही गई है।

कई सैन्य ठिकानों और बुनियादी ढांचों पर हमले

यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ईरान को दिए गए उस अल्टीमेटम के बीच हुआ है, जिसमें उन्होंने 7 अप्रैल तक होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने या गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। इससे पहले अमेरिका और इजरायल ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों और बुनियादी ढांचों पर हमले किए थे।

Tags:    

Similar News