आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म कर देंगे...अल्टीमेटम खत्म होने से पहले ट्रंप ने ईरान की बढ़ाई टेंशन

Update: 2026-04-07 12:43 GMT

नई दिल्ली। ईरान जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है, जिसकी मियाद खत्म होने जा रही है। लेकिन इससे पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट से ईरान की टेंशन बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि डेडलाइन खत्म होने से पहले ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म होगी।

आज रात क्रांतिकारी हो सकती है

साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद ऐसा ही होगा। ट्रंप ने कहा कि आज रात शायद कुछ बहुत ही शानदार और क्रांतिकारी हो सकता है। हमें आज रात पता चल जाएगा। यह दुनिया के इतिहास के सबसे अहम पलों में से एक होगा। 47 सालों से चल रहा मौत का सिलसिला आखिरकार खत्म हो जाएगा। ईश्वर ईरान के महान लोगों का भला करें।

अमेरिका रेड लाइन पार करता है

वहीं ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने चेतावनी दी कि अगर संयुक्त राज्य अमेरिका रेड लाइन पार करता है तो वे मिडिल ईस्ट से परे जवाबी कार्रवाई करेंगे और वाशिंगटन और उसके सहयोगियों को तेल और गैस के लिए तरसा देंगे। 

Tags:    

Similar News