इजरायल ने ईरान को दी धमकी! कहा- खामेनेई के वंश को भी करेंगे खत्म, ईरानी सरकार ने डर के मारे दिया यह बयान...

तेहरान में आज रात 12 बजे भारतीय समयानुसार ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्ला अली खामेनेई की याद में तीन दिनों का कार्यक्रम शुरू होगा।

Update: 2026-03-04 09:51 GMT

नई दिल्ली। ईरान में मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुनने की खबर आई। इसके बाद इजरायल के रक्षा मंत्री ने धमकी देते हुए स्पष्ट कहा कि जो भी नया नेता चुना जाएगा, उसे खत्म कर देंगे। इसी कड़ी में अब ईरानी सरकार ने अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को सर्वोच्च नेता चुने जाने  खबरों से इनकार किया है।

इस्राइल की धमकी कैे बाद ईरानी दूतावास ने उत्तराधिकारी की खबरों को किया खारिज

दरअसल, इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ईरान जिस भी व्यक्ति को अगला सुप्रीम लीडर चुनेगा, उसे निशाने पर ले लिया जाएगा। इस बयान से पहले कुछ विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि खामेनेई को सुप्रीम लीडर बनाया गया है। हालांकि भारत स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि उत्तराधिकारी को लेकर चल रही चर्चाओं का कोई आधिकारिक आधार नहीं है।

खामेनेई की याद में तीन दिनों की सभा रखी जाएगी

ईरान की राजधानी तेहरान में आज रात 12 बजे (भारतीय समयानुसार) से ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्ला अली खामेनेई की याद में तीन दिनों का कार्यक्रम शुरू होगा। अली खामेनेई की याद में तीन दिनों का कार्यक्रम शुरू होगा। ईरानी लोग तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला में इकट्ठा होकर खामेनेई को श्रद्धांजलि देंगे।

Tags:    

Similar News