लंदन में बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के संग स्पॉट हुईं कृति सेनन, तस्वीरें हुई वायरल, फैन्स कहा- क्या बात है...
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन अक्सर बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ अपने कथित संबंधों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी डेटिंग की अफवाहों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इंस्टाग्राम पर उनकी लगातार साथ में देखी गई तस्वीरें और नजरें इन अटकलों को और हवा देती हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें लंदन में एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए दिखाया गया है।
कृति सैनन और कबीर बहिया लंदन की सड़कों पर हाथ में हाथ डाले चलते नजर आ रहे हैं। दोनों बातचीत में मग्न लग रहे थे। ब्राउन टॉप, मैचिंग पफर जैकेट और डेनिम जींस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
कृति सफेद कपड़े में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं।
कृति सहज और स्टाइलिश दिख रही हैं।
कृति सोशल मीडिया पर अक्सर तस्वीरें साझा करती हैं।