LAL KILA: धमाके ने घटा दी लाल किले में पर्यटकों की भीड़, 25 फीसदी कमी आई
टॉप 10 पर्यटक स्थलों में चौथे स्थान के साथ 5.32 फीसदी भागीदारी रही।;
नई दिल्ली। धमाके ने लाल किले के पर्यटकों की भीड़ घटा दी है। 25 फीसदी पर्यटकों में कमी आई है। लाल किला के पास फिदायीन हमले के एक माह बाद धमाके के जख्म आज भी पर्यटकों की जेहन में ताजा हैं।
लाल किला 10 सबसे पसंदीदा पैलेस की लिस्ट में
दिल्ली भ्रमण करने वाले विदेशी पर्यटक पहले लाल किला को अपनी 10 सबसे मनपसंदीदा लिस्ट में रखते थे लेकिन धमाके के बाद ट्रेंड बदल गया है। अब विदेशी पर्यटक लाल किला जाने से कतरा रहे हैं। इस बात की तस्दीक सैलानियों की संख्या में आई कमी और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अनुमानित आंकड़े भी कर रहे हैं। पहले लाल किला देखने के लिए रोजाना सात से आठ हजार पर्यटक आते थे लेकिन अब यह संख्या घट गई है।
इसकी जगह वह दिल्ली के अन्य ऐतिहासिक इमारतों का रुख कर रहे हैं। इसमें कुतुब मीनार उनकी पहली पसंद हैं। ट्रैवल एजेंट रमेश कुमार ने बताया कि बीते नवंबर माह में उनके पास 25 फीसदी विदेशी पर्यटकों की संख्या में गिरावट आयी है, जो दिल्ली आ भी रहे हैं, तो कई पर्यटक लाल किला नहीं जा रहे हैं।
स्वदेशी पर्यटक की संख्या 28,84,399 लाख रही
साल 2024-25 में स्वदेशी पर्यटक की संख्या 28,84,399 लाख रही। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के अनुसार, साल 2024-25 में लाल किला का दीदार करने वाले स्वदेशी पर्यटक की संख्या 28,84,399 लाख रही है। ऐसे में देश के टॉप 10 पर्यटक स्थलों में चौथे स्थान के साथ 5.32 फीसदी भागीदारी रही। विदेशी पर्यटकों की 79, 311 हजार रही है। देश के टॉप 10 पर्यटक स्थलों में नौवें स्थान के साथ 3.28 फीसदी भागीदारी रही।