नई दिल्ली। संसद में बजट सत्र में भारी हंगामा देखने को मिल रहा है। ऐसे में विपक्षी सांसदों ने लोकसभा में जय संविधान के नारे लगाए। 12 बजे कार्यवाही जब दूसरी बार शुरू हुई, विपक्षी सांसद हाथों में प्लेकार्ड लेकर नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए। विपक्षी सदस्यों से पीठासीन ने अपनी चेयर पर जाने की अपील की, लेकिन इसका असर नहीं हुआ। इसके बाद पीठासीन ने सदन की कार्यवाही 9 फरवरी को दिन में 11 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।
विपक्ष ने की नारेबाजी
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसद सदन के बीचों-बीच (वेल) आ गए और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अब तक सत्र के 19 घंटे 13 मिनट हंगामे की भेंट चढ़ चुके हैं।