लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही पांच मिनट में ही हुई 12 बजे तक के लिए स्थगित, ट्रेड डील पर पीयूष गोयल रखेंगे बात
नई दिल्ली। लोकसभा में आज भी कार्यवाही शुरू होते ही जोरदार हंगामा हो गया। विपक्षी सदस्य वेल में आ गए और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। विपक्ष के सदस्यों से स्पीकर ने बार-बार अपनी चेयर पर जाने की अपील की, लेकिन इसका विपक्षी सदस्यों पर कोई असर नहीं हुआ। पांच मिनट के भीतर ही स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी।
पीयूष गोयल अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर संसद में जानकारी देंगे
वहीं वाणिज्य् मंत्री पीयूष गोयल संसद के दोनों सदनों में बयान देंगे। पीयूष गोयल अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर संसद में जानकारी देंगे। वह लोकसभा में 12 बजे बोलेंगे। राज्यसभा में भोजनावकाश लंच के बाद दोपहर दो बजे जब कार्यवाही दोबारा शुरू होगी, तब पीयूष गोयल अपना यही बयान दोहराएंगे।