लूथरा बंधुओं की निर्वासन प्रक्रिया हुई पूरी, बैंकॉक से दिल्ली के लिए हुए रवाना, आज इतने बजे लाएं जाएंगे भारत

Update: 2025-12-16 05:07 GMT

पणजी। बिर्च-गोवा के मालिक लूथरा बंधु, मनन लूथरा और अमन लूथरा को बैंकॉक, थाईलैंड से निर्वासित (deport) कर दिया गया है। वे दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं और भारत पहुँचते ही उन्हें गोवा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की संभावना है। बता दें कि लूथरा बंधु गोवा के अंजुना में स्थित 'बिर्च' आउटलेट में हुई गोलीबारी और हमले की घटना के मुख्य आरोपी हैं। दोनों भाई वारदात के बाद फरार हो गए थे। हालांकि उन्हें थाईलैंड में अधिकारियों द्वारा पकड़ा गया था।

कितने बजे आएंगे भारत

जानकारी के मुताबिक लूथरा बंधु करीब1 बजे के आस-पास बारत लाएं जाएंगे। जिसके बाद दोनों पर सख्त कार्रवाई होगी।

कब हुआ था हादसा

बता दें कि क्लब में उस रात बॉलीवुड थीम वाली पार्टी चल रही थी। करीब 100 लोग मौजूद थे। आग रात करीब 11:45 बजे शुरू हुई और तेजी से फैल गई। ज्यादातर मौतें धुएं से दम घुटने की वजह से हुईं। केवल तीन लोग जलने से मरे, बचे हुए दम घुटने से मौत हुई है। पीड़ितों में 5 पर्यटक और 20 स्टाफ सदस्य शामिल थ।. कई स्टाफ रसोई और बेसमेंट में फंस गए थे।

पटियाला हाईकोर्ट में होगी पेशी

दोनों भाई बैंकॉक से दिल्ली की फ्लाइट से आएंगे। दोनों भाइयों को आते ही पटियाला हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा।

Tags:    

Similar News