पुलिस की बड़ी कामयाबी! रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग करने वाला शूटर गिरफ्तार, जानें मामला

Update: 2026-02-16 06:22 GMT

मुंबई। मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर फायरिंग करने वाले मुख्य शूटर को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शूटर घटना के बाद से फरार था और पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर रही थीं, जिसके बाद उसे राजस्थान से पकड़ा गया।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग कनेक्शन

इस केस में अब तक कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले पुणे से 5 आरोपियों- सिद्धार्थ एनपुरे, समर्थ पोमाजी, स्वप्निल सकत, आसाराम फासले और आदित्य गायकी को गिरफ्तार किया गया था। जांच में सामने आया है कि यह फायरिंग कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के इशारे पर की गई थी। गैंग के सदस्य शुभम लोनकर को इस साजिश का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

क्या थी घटना

1 फरवरी 2026 की रात को रोहित शेट्टी के घर पर लगभग 5 राउंड फायरिंग की गई थी, जिसमें एक गोली उनके जिम के कांच पर लगी थी। पुलिस अब पकड़े गए शूटर से पूछताछ कर इस पूरी साजिश और गैंग के अन्य संपर्कों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। 

Tags:    

Similar News