डेटिंग ऐप पर मिले डॉक्टर का यौन शोषण कर जबरन गर्भपात करवाने वाला आरोपी बुक

पीड़ित महिला की उम्र 28 वर्ष है और वह अंधेरी स्थित एक अस्पताल में कार्यरत हैं, जबकि आरोपी 27 साल का है और दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में रहता है।;

By :  DeskNoida
Update: 2025-06-20 18:00 GMT

मुंबई में एक डॉक्टर के साथ यौन शोषण, धोखे से गर्भपात कराने और उसकी निजी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर फैलाने की धमकी देने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पीड़ित महिला की उम्र 28 वर्ष है और वह अंधेरी स्थित एक अस्पताल में कार्यरत हैं, जबकि आरोपी 27 साल का है और दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में रहता है।

MIDC पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर ने 2023 में एक डेटिंग ऐप जॉइन किया था, जहां उसकी आरोपी से जान-पहचान हुई। दोनों के बीच सहमति से संबंध बने, इस दौरान आरोपी ने महिला की कुछ निजी तस्वीरें खींच लीं।

पुलिस के अनुसार, फरवरी 2025 में आरोपी ने महिला पर दबाव डालकर गर्भपात करवाया। इसके बाद उसने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी।

डॉक्टर को बाद में पता चला कि आरोपी की सगाई किसी और से हो चुकी है। धोखे का अहसास होने के बाद महिला ने गुरुवार को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत जबरन गर्भपात, धमकी और अन्य आरोपों में केस दर्ज किया है।

Tags:    

Similar News