कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 14 लोगों की मौत, भागने के दौरान कई घायल

दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया;

By :  Aryan
Update: 2025-04-30 04:10 GMT

कोलकाता। कोलकाता के होटल में आग लगने की बड़ी घटना हो गई है। इस घटना में 14 लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है। आग लगने की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने कुछ लोगों को खिड़की के सहारे बाहर निकाला। भीड़भाड़ वाले इलाके में आग लगने से अफरा तफरी मच गई थी।

कई लोग घायल हुए

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के मेचुआपट्टी इलाके में मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक होटल में आग लग गई। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, इमारत की खिड़कियों और संकरी दीवारों से भागने की कोशिश करते समय कई लोग घायल हो गए। कई अन्य राहगीर भी घायल हो गए। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। 

 शॉर्ट सर्किट से आग लगने की सूचना

कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि ऋतुराज होटल के परिसर में लगी। कई लोग इमारत की खिड़कियों और संकरी दीवारों से भागने की कोशिश करते दिखाई दिए। इस दौरान चौथी मंजिल से कूदने का प्रयास करते समय कई लोग घायल हो गए। आगे की जांच चल रही है। जांच के लिए एक विशेष टीम भी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। हालांकि, उन्होंने संदेह जताया है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।

Tags:    

Similar News