मई ने रंग दिखाना शुरू किया, अभी और बढ़ेगा पारा! जानें क्या आपके इलाके में भी चलेगी लू

देश के कई हिस्सों में गर्मी ने सितम ढाया, 40 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज हुआ;

By :  Aryan
Update: 2025-05-11 04:34 GMT

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में गर्मी ने सितम ढाया है। देश के कई हिस्सों में 40 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज हुआ। आने वाले दिनों में बिहार समेत कई राज्यों में दो से तीन डिग्री तापमान और बढ़ाने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में भी मौसम में बदलाव हो रहा है। 

तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा 

 उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के कई राज्यों में गर्मी कहर बरपा रही है और पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से पांच दिनों के अंदर उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी इसी दौरान आंधी और बूंदाबांदी हो सकती है।

इन इलाकों में लू चलने की भी चेतावनी

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, ओडिशा और झारखंड में भी तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। 11 से 15 मई के बीच पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं लोगों को बेहाल कर सकती हैं। इन इलाकों में लू चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। 11 और 12 मई को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Tags:    

Similar News