मौत के बाद भी अरबों में खेल रहे माइकल जैक्सन, बिजनस वर्ल्ड में भी दबदबा कायम! जानें कैसे...
माइकल जैक्सन 2025 के सबसे अधिक कमाई करने वाले दिवंगत सेलिब्रिटी बन गए हैं।;
नई दिल्ली। आमतौर पर मृत्यु जीवन का अंत है, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो कि दशकों बाद भी जीवित लोग से अधिक कमाई करते हैं। दरअसल हम और किसी कि नहीं बल्कि माइकल जैक्सन की बात कर रहे हैं। जिनका दबदबा मरने के बाद भी कायम है। फोर्ब्स की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 2025 में भी माइकल जैक्सन का जलवा बरकरार है। जब बात दौलत और शोहरत की आती है, तो माइकल जैक्सन का नाम आज भी सबसे ऊपर है। आज भी वो जीवित सितारे से अधिक कमाई कर रहे हैं।
MJ के टक्कर में कोई नहीं
दरअसल, माइकल जैक्सन को दुनिया छोड़े 15 साल हो चुके हैं, लेकिन उनकी एस्टेट की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 12 महीनों में माइकल जैक्सन के एस्टेट ने करीब 105 मिलियन डॉलर की भारी-भरकम कमाई की है। इस आंकड़े के साथ वे 2025 के सबसे अधिक कमाई करने वाले दिवंगत सेलिब्रिटी बन गए हैं।
माइकल जैक्सन ने तोड़े रिकॉर्ड
साल 2001 में फोर्ब्स ने पहली बार इस तरह की लिस्ट जारी की थी। उस समय ‘किंग ऑफ रॉक एंड रोल’ एल्विस प्रेस्ली का इस सूची पर राज था। वहीं, पिछले 25 सालों में एल्विस प्रेस्ली की एस्टेट ने कुल 1.2 अरब डॉलर की कमाई की है, जो अपने आप में एक बहुत बड़ी रकम है।
दिग्गजों के लिस्ट में शामिल
2009 में उनके निधन के बाद से अब तक उनकी एस्टेट की कुल कमाई करीब 3.5 अरब डॉलर आंकी गई है। यह अंतर इतना बड़ा है कि एक मशहूर एस्टेट लॉयर को कहना पड़ा कि कमाई की रेस में पहले माइकल जैक्सन हैं, फिर एक बहुत बड़ा अंतर है, उसके बाद अन्य लोग आते हैं। आज भी माइकल जैक्सन, एल्विस प्रेस्ली, जे.आर.आर. टॉल्किन और चार्ल्स शुल्ज जैसे दिग्गजों के साथ इस लिस्ट में शीर्ष पर बने हुए हैं।
जैक्सन का निवेश
माइकल जैक्सन की इस रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे सिर्फ उनका संगीत या डांस नहीं है, बल्कि उनकी गजब की व्यावसायिक समझ भी है। उन्होंने अपने करियर के दौरान कुछ ऐसे स्मार्ट इनवेस्टमेंट किए थे। 1985 में उन्होंने समझदारी दिखाते हुए ATV म्यूजिक कैटलॉग को 47.5 मिलियन डॉलर में खरीदा था। इस कैटलॉग में बीटल्स के जॉन लेनन और पॉल मेकार्टनी द्वारा लिखे गए करीब 4,000 गानों के राइट्स शामिल थे। यह निवेश 2016 में सबसे बड़ा जैकपॉट साबित हुआ, जब जैक्सन की एस्टेट ने इस कैटलॉग में अपनी हिस्सेदारी सोनी को बेचकर करीब 750 मिलियन डॉलर हासिल किए। इसके अलावा, 2024 में भी उनकी पब्लिशिंग और मास्टर रिकॉर्डिंग्स की हिस्सेदारी बेचकर एस्टेट ने 600 मिलियन डॉलर जुटाए।