मोबाइल गेमिंग ने एक और जान ली: 14 साल के अंश ने की आत्महत्या, मां-बाप की गोद हुई सुनी...

परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि अंश मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेलने का आदी था।

Update: 2026-02-04 07:58 GMT

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। इस घटना से सभी मां-बाप का दिल दहल जाएगा। दरअसल ऑनलाइन गेम की लत की वजह से 14 साल के मासूम बच्चे की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, 14 साल का अंश साहू फ्री फायर गेम खेलने का शौकीन था, लेकिन उसमें 28 हजार रुपये हार गया था। पैसों के नुकसान होने के डर की वजह से मासूम अंश ने अपने ही घर में आत्महत्या कर लिया।

मां-बाप की अनुपस्थिति में लगाई फांसी

दरअसल अंश के माता-पिता तेरहवीं में गए थे। जब वे घर लौटे तो अपने इकलौते बेटे को फंदे पर लटका पाया। इस घटना से अंश के मां-बाप सदमे में हैं। अपने इकलौते बेटे की मौत से परिवार टूट गया है।

गेम के टास्क को पूरा करने के दबाव में दी जान

जानकारी के मुताबिक, अंश 8वीं क्लास में पढ़ता था और अपने माता-पिता की अकेली संतान था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन बच्चे के कमरे से उसका मोबाइल फोन बरामद किया गया है। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि अंश मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेलने का आदी था। बताया जा रहा है कि गेम में दिए गए किसी टास्क को पूरा करने के दबाव में उसने यह कदम उठाया हो। हांलाकि अबतक आत्महत्या के सही वजह का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। फिलहाल पिपलानी थाना पुलिस जांच में जुटी है।

Tags:    

Similar News