NCP विलय की चर्चा को लेकर देवेंद्र फडणवीस पर शरद पवार का फूटा गुस्सा! कहा- सीएम को क्या अधिकार...

सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री बनने पर शरद पवार ने खुशी जताई और कहा कि उन्हें एक नया अवसर मिला है।

Update: 2026-02-04 06:38 GMT

मुंबई। महाराष्ट्र की सियासत में सियासी हलचल हो रही है। डिप्टी और NCP चीफ अजित पवार की मौत के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी संभाली। इसके साथ ही चर्चा हो रही है कि सुनेत्रा पार्टी अध्यक्ष भी बन सकती हैं। इस बीच नया मुद्दा आया कि चाचा शरद पवार की पार्टी के साथ एनसीपी का विलय होगा, लेकिन सीएम देवेंद्र फडणवीस की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली। एनसीपी विलय के मुद्दे को लेकर शरद पवार का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल शरद पवार इस मुद्दे को लेकर सीएम फडणवीस पर भड़क गए हैं। उन्होंने कहा कि विलय की बातचीत में देवेंद्र फडणवीस नहीं थे तो इसलिए इस मुद्दे पर उन्हें बोलने का हक नहीं है।

देवेंद्र फडणवीस को मेरा नाम लेने का अधिकार नहीं

एनसीपी विलय के बाद की चर्चा पर शरद पवार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देवेंद्र फडणवीस को मेरा नाम लेने का क्या हक है? मैं इस चर्चा का हिस्सा ही नहीं था। शरद पवार ने स्पष्ट किया कि इस विषय पर जयंत पाटील और अजित पवार के बीच बातचीत चल रही थी। इसके तहत किसी भी तरह की राजनीतिक बातचीत नहीं हुई।

पहली बार बजट में रहा अनुपस्थित

वहीं, शरद पवार ने आगे कहा कि वे पिछले 58 वर्षों से महाराष्ट्र विधानसभा, लोकसभा और राज्यसभा से जुड़े रहे, लेकिन इन 58 वर्षों में वे कभी भी सदन में अनुपस्थित नहीं रहे। उन्होंने कहा कि वे हमेशा सदन में जाकर बजट सुनते रहे हैं, लेकिन हाल में घटी दुर्भाग्यपूर्ण घटना की वजह से इस बार वे सदन में नहीं जा सके। हालांकि, इस दौरान कुछ संतोषजनक फैसले जरूर लिए गए।

सुनेत्रा पवार को लेकर दी प्रतिक्रिया

सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री बनने पर शरद पवार ने खुशी जताई और कहा कि उन्हें एक नया अवसर मिला है। वह इस पद की जिम्मेदारियां संभालते हुए खुद को साबित करेंगी। वहीं, अजित पवार के स्मारक के मुद्दे पर भी शरद पवार ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है न ही इस संबंध में किसी संस्था से बात हुई है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर सभी को एक साथ बैठकर निर्णय लेना होगा।

Tags:    

Similar News