'बॉर्डर 2' की पकड़ मजबूत, 13वें दिन होगी 300 करोड़ के पार? जानें 12 बजे तक का कलेक्शन

Update: 2026-02-04 07:30 GMT

मुंबई। सनी देओल इस वक्त परदे पर छाए हुए है। ‘बॉर्डर 2’, इस वक्त सिनेमाघरों में लगी हुई है। जो शानदार प्रदर्शन कर रही है। बता दें कि सनी देओल की 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है और अब 300 करोड़ के क्लब की दहलीज पर है। फिल्म के 13वें दिन (बुधवार) की सुबह की रिपोर्ट काफी अच्छी रही है।

12वें दिन तक का कुल कलेक्शन

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 12 दिनों में भारत में लगभग ₹286.75 करोड़ (नेट) की कमाई कर ली है। हालांकि, कुछ अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का भारतीय नेट कलेक्शन ₹315.10 करोड़ तक पहुंच चुका है।

13वें दिन दोपहर 12 बजे तक का हाल

फिल्म ने 13वें दिन की सुबह की शुरुआत धीमी की है। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, दोपहर तक फिल्म ने लगभग ₹0.16 करोड़ का कलेक्शन किया है।

300 करोड़ का आंकड़ा

फिल्म को ₹300 करोड़ पार करने के लिए अभी करीब ₹13 करोड़ की और जरूरत है। वहीं, मेकर्स के दावों के अनुसार फिल्म पहले ही ₹315 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म ने दुनियाभर में अब तक ₹392.5 करोड़ से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

सबसे बड़ी कमाई

फिल्म ने गणतंत्र दिवस पर रिकॉर्ड ₹59 करोड़ बटोरे थे। कलेक्शन को रफ्तार देने के लिए मेकर्स ने मंगलवार को टिकटों की कीमत घटाकर ₹149 कर दी थी, जिसका असर फुटफॉल पर सकारात्मक दिखा है।

Tags:    

Similar News