Monsoon Session: बिहार विधानमंडल में जोरदार हंगामा! तेजस्वी पर भड़के सीएम नीतीश ने कहा-तब तुम बच्चा थे...

तेजस्वी यादव का कहना था कि संविधान में सभी को वोट देने का अधिकार है। संविधान ने सभी को समान अधिकार दिया है।;

Update: 2025-07-23 06:41 GMT

पटना। बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। पिछले दो दिनों से विपक्षी नेता काले कपड़े पहनकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार के खिलाफ अपना विरोध जता रहे हैं। वहीं विधानसभा में पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर हंगामा देखने को मिला। हालांकि हंगामे के बीच सदन को स्थगित कर दिया गया है। तेजस्वी यादव का कहना था कि संविधान में सभी को वोट देने का अधिकार है। संविधान ने सभी को समान अधिकार दिया है।

चुनाव आयोग का काम है निष्पक्षता से चुनाव करवाना

तेजस्वी यादव ने कहा कि अभी तक चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं किया। 2003 में इसी SIR को पूरा करने के लिए 1/2 साल लगा था। लोकसभा चुनाव के बाद हो जाती यह प्रक्रिया। तेजस्वी ने कहा कि अभी तो बिहार में बारिश का समय है। आदमी कैसे भरेगा फॉर्म। आधार को क्यों नहीं जोड़ रहे। राशन कार्ड क्यों नहीं जोड़ रहे हैं। चुनाव आयोग का काम है निष्पक्षता से चुनाव करवाना। तेजस्वी यादव ने लोगों को बांग्लादेशी, नेपाली और म्यांमारी कहने पर भी सवाल खड़े किए।

गरीब लोग इतने सारे डॉक्यूमेंट्स कहां से लाएंगे

दरअसल, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने रिवीजन फॉर्म में मांगे जा रहे 11 डॉक्यूमेंट्स को लेकर सवाल किया कि गरीब लोग इतने सारे डॉक्यूमेंट्स कहां से लाएंगे। उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंट्स के मामले में बिहार फिसड्डी है। इस पर सीएम नीतीश भड़क गए। उन्होंने तेजस्वी यादव को अपने माता-पिता के कार्यकाल पर झांकने की सलाह दे दी। सीएम नीतीश ने तेजस्वी को कहा कि तब तुम बच्चा थे।

पटना में कोई शाम में नहीं निकलता था

बता दें कि इस दौरान सीएम नीतीश ने कहा कि चुनाव लड़ना है। जो अंड-बंड बोलते रहो। महिलाओं के लिए कितना किया। मुस्लिम के लिए कितना काम किया। तेजस्वी यादव के आरोपों पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बात ये है कि सब लोगों को अपनी राय देना है। अभी तो यही प्रक्रिया चल रही है। तेजस्वी बोल रहा है। तेजस्वी यादव पर भड़कते हुए नीतीश ने कहा कि उमरवा (उम्र) तुम्हारा क्या है? तुम्हारे पिता और माता मुख्यमंत्री थे। जब हम बने तो काम हुआ। बीच में साथ थे तो कितना बड़ाई कर रहे थे। जाओ चुनाव लड़ो। सीएम नीतीश ने तेजस्वी यादव से कहा कि बच्चा ना हो। पटना में कोई शाम में नहीं निकलता था। हम तो जो काम किए हैं कि उसी को लेकर जनता के बीच जाएंगे।

Tags:    

Similar News