मुकेश साहनी का बड़ा ऐलान, महागठबंधन की सरकार देगी 3 महीने में 5000 रुपये

2029 के पहले निषाद समाज को आरक्षण मिलना भी तय है।;

Update: 2025-06-22 15:43 GMT

नालंदा। विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा 3.0 'सरकार बनाओ अधिकार पाओ' के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृहजिला नालंदा के हिलसा पहुंचे। जहां पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस बार हमारी सरकार बनेगी। साथ ही साथ एक बड़ा ऐलान भी कर दिया।

क्या बोले मुकेश सहनी

सभी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा वीआईपी पार्टी को मजबूत कीजिए आने वाला समय हमारा है। साथ ही उन्होंने तीन मंत्र देते हुए कहा कि अपने बच्चों को शिक्षित कीजिए और खुद के अधिकार के लिए संघर्ष कीजिए। अपने इस संबोधन में मुकेश ने आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव का उदाहरण देते हुए कहा कि आज उनका समाज काफी आगे निकल गया है। जो समाज संघर्ष करता है उसकी तरक्की हुई है।

मुकेश सहनी की बड़ी घोषणा

बता दे कि मुकेश सहनी ने यह दावा किया कि अगर अपनी सरकार बनी तो आपके भाई का उपमुख्यमंत्री बनना चाहते हैं उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि अगर मन गठबंधन की सरकार बनी तो सभी निषाद के खाते में 3 महीने में ₹5000 दिया जाएगा।

2029 से पहले निषाद समाज को मिलेगा आरक्षण

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अगर निषाद समाज को सम्मान मिल रहा है, तो वह वीआईपी की देन है। आज निषादों की तूती बोल रही है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 2029 के पहले निषाद समाज को आरक्षण मिलना भी तय है।

Tags:    

Similar News