बारिश से बेहाल मुंबई ! 4 दिन में राज्य में 21 लोगों की मौत, मोनोरेल सेवाएं फिर से शुरू
भारी बारिश की वजह से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और ठाणे स्टेशन के बीच स्थगित की गई उपनगरीय रेल सेवाएं शाम को करीब आठ घंटे के बाद बहाल कर दी गईं।;
मुंबई। भारी बारिश ने पूरे मुंबई शहरको बेहाल सा कर दिया है। सड़कों, पटरियों, पुलों पर जल जमाव है। साथ ही स्कूल-कॉलिज भी बंद कर दिए है। बारिश के रेड अलर्ट के चलते बीएमसी ने भी लोगों को सलाह दी है कि जितना कम हो सके, उतना कम बाहर निकलें। बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर आएं।
मोनोरेल सेवाएं फिर से शुरू
बीती रात हुई घटना के बाद मोनोरेल सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई है। मोनोरेल ट्रेन (RST-4) मुंबई के मैसूर कॉलोनी स्टेशन के पास भक्ति पार्क और चेंबूर के बीच फंस गई थी। ट्रेन में सवार लगभग 582 यात्रियों को रेस्क्यू कर लिया गया है।
मोनोरेल हादसे की की जाएगी जांच
जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मोनो रेल हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। मोनोरेल की बिजली अचानक कैसे बंद हो गई, इस बात की भी जांच की जाएगी।
सांताक्रूज में बारिश से हाहाकार, 24 घंटे में 200 मिमी से ज्यादा बारिश
बता दें कि मुंबई के सांताक्रूज में 24 घंटे की अवधि में 200 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे एक दिन पहले शहर में भारी बारिश हुई थी।
कामवारी नदी का जलस्तर बढ़ा, हजारों घरों में घूसा पानी
मुंबई से सटे भिवंडी शहर और ग्रामीण भाग में लगातार तीन दिनों से हो रही मुसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। तेज बारिश के कारण कामवारी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे नदी किनारे स्थित हजारों घरों में पानी घुस गया है।
महाराष्ट्र में 4 दिन में 21 मौतें
15 अगस्त से लेकर 19 अगस्त तक पूरे महाराष्ट्र में बरसात के चलते अब तक 21 लोगों की मौत हुई है और 10 लोग घायल हैं।