नेपाल आम चुनाव के शुरुआती रुझान में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को बढ़त, मतगणना जारी

नेपाल में गुरुवार को हुए मतदान में करीब 60 प्रतिशत वोटिंग हुई।

Update: 2026-03-06 04:05 GMT

नई दिल्ली। नेपाल आम चुनाव में शुरुआती रुझान में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को बढ़त मिल रही। नेपाल में अभी मतगणना जारी है। अन्य पार्टी भी सरकार बनाने की दौड़ में चल रही हैं। शाम तक नेपाल में किसकी सरकार होगी इसकी स्थिति साफ हो जाएगी। मतगणना को लेकर पुलिस प्रशासन की टीम लगातार नजर बनाए हुए हैं। पिछले साल हुए प्रदर्शन के बाद नेपाल में आम चुनाव हुए हैं।

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी 23 सीटों पर आगे

नेपाल चुनाव के शुरुआती रुझानों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी 23 सीटों पर आगे चल रही है। नेपाली कांग्रेस और सीपीए-यूएमएल को केवल तीन-तीन सीटों पर बढ़त मिली है। शुक्रवार रात तक अंतिम नतीजे आने की संभावना है। नेपाल में प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) के लिए हुए चुनावों के शुरुआती नतीजे आने शुरू हो गए हैं। इन रुझानों में बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने सबको चौंकाते हुए 23 सीटों पर बढ़त बना ली है। यह चुनाव नेपाल के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि पिछले साल केपी शर्मा ओली की गठबंधन सरकार को हटाने के लिए युवाओं (जेन-जी) ने हिंसक विरोध प्रदर्शन किए थे। उस बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल के बाद देश में यह पहला चुनाव है। शुरुआती रुझान संकेत दे रहे हैं कि जनता इस बार पारंपरिक पार्टियों के मुकाबले नए चेहरों पर ज्यादा भरोसा जता रही है।

जेन-जी के विरोध प्रदर्शन के बाद नेपाल में पहला आम चुनाव

पिछले साल हुए हिंसक प्रदर्शनों और राजनीतिक अस्थिरता के बाद यह पहला चुनाव है। साल 2025 में जेन-जी के विरोध प्रदर्शन के बाद नेपाल में पहला आम चुनाव हो चुका है। पड़ोसी देश में आज आम चुनाव के परिणाम आने वाले हैं। वहीं, देश की पुरानी और बड़ी पार्टियां जैसे नेपाली कांग्रेस और सीपीए-यूएमएल फिलहाल सिर्फ तीन-तीन सीटों पर ही आगे चल रही हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, वोटों की गिनती गुरुवार देर रात शुरू हुई। शुक्रवार रात तक गिनती का काम पूरा की उम्मीद है। नेपाल में गुरुवार को हुए मतदान में करीब 60 प्रतिशत वोटिंग हुई।

Tags:    

Similar News