ED का बड़ा एक्शन! अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में छापेमारी, जानें पूरा मामला
यह कार्रवाई कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की जा रही है।
मुंबई। आज उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर लिमिटेड से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने मुंबई और हैदराबाद में कई ठिकानों पर छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक ईडी की करीब 15 विशेष टीमों ने भोर में यह तलाशी अभियान शुरू किया, जो फिलहाल मुंबई में 10 से 12 स्थानों पर जारी है।
क्यों हो रही कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की जा रही है। ईडी इस मामले में अनिल अंबानी से जुड़ी कई कंपनियों की वित्तीय लेन-देन और संभावित अनियमितताओं की जांच कर रही है।
पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई
गौरतलब है कि इससे पहले फरवरी 2026 में, ईडी ने 40,000 करोड़ रुपये के रिलायंस कम्युनिकेशंस (आर-कॉम) बैंक फ्रॉड मामले की लंबे समय से चली आ रही जांच में अनिल अंबानी के मुंबई स्थित आवास 'अबोड' को कुर्क किया था। उस वक्त इसकी कीमत करीब 3,500 करोड़ रुपये आंकी गई थी।