अमेरिका ने भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए 30 दिनों की छूट दी तो बिदकी कांग्रेस! बोली- अमेरिका होता कौन है भारत को इजाजत देने वाला?
कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि- अमेरिका ने भारत को रूस से तेल खरीदने की 'इजाजत' दी है।
नई दिल्ली। अमेरिका ने भारत को रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए 30 दिनों की अस्थायी छूट प्रदान की है। बता दें कि होर्मुज स्ट्रेट बंद होने की वजह से पैदा हो रहे ऊर्जा संकट से निपटने के लिए अमेरिका ने भारत को एक वैकल्पिक रास्ते का ऑफर दिया है। अमेरिका ने कहा है कि भारत फिलहाल 30 दिनों तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकता है। ऐसे में कांग्रेस अमेरिका की ओर से मिली छूट को लेकर सरकार पर हमलावर हो रही है। कांग्रेस ने अधिकारिक तौर पर तंज कसते हुए कहा कि अब अमेरिका तय कर रहा- भारत कहां से तेल खरीदेगा और कहां से नहीं।
कांग्रेस हुई हमलावर
कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि- अमेरिका ने भारत को रूस से तेल खरीदने की 'इजाजत' दी है। 30 दिन की छूट दी गई है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने पोस्ट कर ये आदेश दिया। मोदी सरकार ने देश का ये हाल बना दिया है। अब अमेरिका तय कर रहा- भारत कहां से तेल खरीदेगा और कहां से नहीं। ये बात PM मोदी तय नहीं कर रहे, ना ही भारत की सरकार तय कर रही है।आज देश के नागरिकों के मन में यही सवाल है- अमेरिका होता कौन है भारत को इजाजत देने वाला? हम किसी देश के गुलाम नहीं, आजाद राष्ट्र हैं। लेकिन नरेंद्र मोदी अमेरिका से ये सवाल नहीं पूछ सकते, क्योंकि वो पूरी तरह से compromised हैं और देश को अमेरिका के हाथों गिरवी रख दिया है। शर्मनाक!