Nepal Election Result Update: बालेन शाह बहुमत की ओर, 49 सीटों पर आगे चल रही है RSP
बता दें कि राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी 52,नेपाली कांग्रेस 6, सीपीएन-यूएमएल 4, एनसीपी 3, आरपीपी1, श्रम संस्कृति पार्टी 1 सीट पर आगे चल रही है।
नई दिल्ली। नेपाल में आम चुनाव 2026 की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल रहा है। बता दें कि इन शुरुआती रुझानों में बालेन्द्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) एक बड़ी शक्ति बनकर उभर रही है। दोपहर के ताजा परिणामों के अनुसार आरएसपी 49 सीटों पर आगे चल रही है।
दो निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम घोषित
जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग ने दो निर्वाचन क्षेत्रों के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए है। अब तक आरएसपी और नेपाली कांग्रेस (एनसीपी) को एक-एक सीट पर विजेता घोषित किया गया है। आरएसपी ने अधिकांश निर्वाचन क्षेत्रों में अपनी बढ़त बरकरार रखी है।
किस पार्टी का किस सीटों पर है दबदबा
बता दें कि राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी 52,नेपाली कांग्रेस 6, सीपीएन-यूएमएल 4, एनसीपी 3, आरपीपी1, श्रम संस्कृति पार्टी 1 सीट पर आगे चल रही है।
काठमांडू-1 से RSP उम्मीदवार रणजू न्यौपाने की जीत
नेपाल का चुनाव रिजल्ट: काठमांडू-1 सीट पर राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) की उम्मीदवार रणजू न्यौपाने (दर्शना) ने जीत दर्ज कर ली है. अंतिम मतगणना में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से हराया.
रणजू न्यौपाने (RSP): 15,455 वोट
प्रबल थापा (नेपाली कांग्रेस): 6,364 वोट
रविंद्र मिश्रा (राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी): 3,972 वोट
इस जीत के साथ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को चुनाव में अपनी पहली आधिकारिक सीट मिल गई है।
अकेले बहुमत की ओर बढ़ रही बालेन शाह की पार्टी
नेपाल में आमतौर पर गठबंधन सरकारें बनती रही हैं, जहां दो या अधिक दल मिलकर बहुमत बनाते हैं। लेकिन इस बार स्थिति बदलती हुई नजर आ रही है। शुरुआती रुझानों से संकेत मिल रहे हैं कि रवि लामिछाने के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) अकेले बहुमत की ओर बढ़ रही है। अब तक एक निर्वाचन क्षेत्र के अंतिम परिणाम घोषित किए जा चुके हैं, जबकि 64 निर्वाचन क्षेत्रों से प्रारंभिक परिणाम अभी भी आ रहे हैं। अब तक आरएसपी को एक सीट पर विजयी घोषित किया गया है, जबकि पार्टी ने अधिकांश निर्वाचन क्षेत्रों में अपनी बढ़त बनाए रखी है।