BREAKING NEWS: अब 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगना हुआ फाइनल, इस राज्य के CM ने कर दिया ऐलान
मुख्यमंत्री ने इसके नुकसानों के बारे में बताते हुए कहा कि मोबाइल और सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल का बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, व्यवहार और पढ़ाई पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
बेंगलुरू। दिन-ब-दिन बच्चों के बीच सोशल मीडिया का क्रेज बढ़ता जा रहा है। जिसको देखते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज राज्य के 2026-27 के बजट भाषण के दौरान आधिकारिक तौर पर यह घोषणा की है कि कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।
क्या है इसका उद्देश्य
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने इसके नुकसानों के बारे में बताते हुए कहा कि मोबाइल और सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल का बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, व्यवहार और पढ़ाई पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। सरकार का मानना है कि सोशल मीडिया की लत बच्चों को ड्रग्स, डिप्रेशन और डार्क वेब जैसे खतरों की ओर धकेल रही है।
कर्नाटक ने अपनाया ऑस्ट्रेलियाई मॉडल
कर्नाटक यह कदम उठाने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है। जो ऑस्ट्रेलियाई मॉडल से प्रेरित है। इस निर्णय से पहले मुख्यमंत्री ने विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और शिक्षा विशेषज्ञों से राय ली थी, जिन्होंने छात्रों के मानसिक कल्याण के लिए इस प्रस्ताव का समर्थन किया है।