मुंबई। कई लोग अर्श से फर्श तक का सफर तय करते है। ऐसी ही एक कहानी है अंतरा बिस्वास की। भोजपुरी क्वीन मोनालिसा यानी अंतरा बिस्वास की सफलता की कहानी वाकई प्रेरणादायक है। उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में एक होटल में 120 रुपये प्रतिदिन की सैलरी पर बतौर गेस्ट हाउस अटेंडेंट काम किया था।
घर की आर्थिक तंगी के कारण मोनालिसा ने कम उम्र में काम करना शुरू किया, जहां उन्हें शुरुआती दिनों में बहुत कम पैसे मिलते थे।
अपने करियर के शुरुआती चरण में उन्होंने कई बी-ग्रेड फिल्मों में भी अभिनय किया ताकि वे फिल्म इंडस्ट्री में पैर जमा सकें। साल 2007 में निरहुआ के साथ फिल्म 'कहां जइबा राजा नजरिया लड़ाइके' से उन्हें बड़ी सफलता मिली।
अभिनय में आने के बाद उन्होंने अपना नाम अंतरा बिस्वास से बदलकर मोनालिसा रख लिया। वह 'बिग बॉस 10' में नजर आने के बाद अधिक पॉपुलर हुईं।
आज वह एक फिल्म के लिए 7-10 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं और कई भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
मोनालिसा ने भोजपुरी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु, उड़िया और बंगाली फिल्मों में भी काम किया है और आज वे टेलीविजन की भी लोकप्रिय अभिनेत्री हैं।