आज नहीं इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर’ का सीक्वल, खुद रणवीर ने की डेट कंफर्म, जानें कब
मुंबई। पुरी दुनिया में तबाही मचाने वाली रणवीर सिंह की एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी। जिसके बाद ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बन गई। ऐसे में फैंस इसके सीक्वल ‘धुरंधर द रिवेंज’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो 19 मार्च, 2026 को थिएटर में रिलीज होने वाली है। बता दें कि कहा जा रहा था कि फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार, 6 मार्च को रिलीज हो रहा है। हालांकि रणवीर सिंह ने अब फ्राइडे को एक पोस्ट शेयर कर धुरंधर 2 के ट्रेलर की सही रिलीज डेट और टाइम को कंफर्म कर दिया है।
रणवीर सिंह ने बताई रिलीज डेट
जानकारी के मुताबिक रणवीर सिंह ने अपने इंस्टा पर आदित्य धर डायरेक्टेड फ़िल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर की रिलीज डेट और टाइम कंफर्म किया है। एक्टर द्वारा शेयर की गई पोस्ट में लिखा है, तैयार हो जाइए, ट्रेलर कल 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे आएगा। पोस्ट में आगे लिखा गया है, धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ हो रही है।
फिल्म की कास्ट
फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो रणवीर सिंह के अलावा, धुरंधर 2 में संजय दत्त, सारा अर्जुन, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी लीड रोल में हैं। इसे ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने जियो स्टूडियो और B62 स्टूडियो के तहत प्रोड्यूस किया है।