चार धाम यात्रा: आज से शुरू हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, जानें कहां और कैसे होगा पंजीकरण?

इस साल यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट दिनांक 19 अप्रैल 2026 को खुलेंगे।

Update: 2026-03-06 05:36 GMT

ऋषिकेश। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज से आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। पर्यटन विभाग ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुबह 7 बजे से श्रद्धालु वेबसाइट और मोबाइल एप के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

यात्रा की शुरुआत

कपाट खुलने के साथ ही 19 अप्रैल से तीर्थयात्री दर्शन कर सकेंगे। सभी श्रद्धालु छह मार्च से पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in और मोबाइल एप Tourist Care Uttarakhand के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कब से होंगे

बता दें कि जो श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करा पाएंगे, उनके लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। यह सुविधा यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले यानी 17 अप्रैल से शुरू होगी। इसके लिए ऋषिकेश के ट्रांजिट कैंप, हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान और विकासनगर में विशेष पंजीकरण काउंटर स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सहायता के लिए पर्यटन विभाग ने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 0135-1364 भी जारी किया है, जो चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगा।

सभी धाम के कब खुलेंगे कपाट?

उत्तराखंड पर्यटन विभाग की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, इस साल यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट दिनांक 19 अप्रैल 2026 को खुलेंगे। वहीं केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल और बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को तीर्थयात्रियों के लिए खोल दिए जाएंगे।

Tags:    

Similar News