असम में लापता लड़ाकू विमान सुखोई-30 के दोनों पायलटों का निधन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

IAF का सर्च ऑपरेशन जारी है, फाइटर पायलटों की मौत से रक्षा मंत्री व्‍यथित गए

Update: 2026-03-06 05:45 GMT

गुवाहाटी। असम के कार्बी आंगलोंग जिले में सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो पायलट की मौत हो गई। भारतीय वायुसेना ने यह जानकारी दी। वायु सेना ने अपने बयान में बताया कि प्रशिक्षण मिशन पर निकला सुखोई-30 एमकेआई विमान जोरहाट से लगभग 60 किलोमीटर दूर कार्बी आंगलोंग क्षेत्र में बीती रात यानी गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने दी जानकारी

जानकारी के मुताबिक, सुखोई एसयू-30एमकेआई जब असम के कार्बी आंगलोंग जिले के ऊपर उड़ान भर रहा था, तब उसका रडार से संपर्क टूट गया था। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि फाइटर एयरक्राफ्ट एक रूटीन मिशन पर था, उस दौरान ही वो रडार से गायब हो गया। इस कड़ी में IAF का सर्च ऑपरेशन जारी है।

राजनाथ सिंह ने जताया दुख

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सुखोई प्‍लेन क्रैश में पायलटों की मौत पर दुख व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के निधन से मैं अत्यंत व्यथित हूं। राष्ट्र के प्रति उनके साहस और सेवा को हम सदा गौरव और कृतज्ञता के साथ याद रखेंगे। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं है। इस दुख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ मजबूती से खड़ा है।


Tags:    

Similar News