नीतीश कुमार जा सकते हैं राज्यसभा , बिहार के CM को लेकर लगाए जा रहे यह कयास...

राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की जारी हो रही सूची के बीच इस तरह का बड़ा दावा किया जा रहा है।

Update: 2026-03-04 12:33 GMT

पटना।  बिहार में सियासी हलचल शुरू हो गई है। दरअसल नीतीश कुमार बिहार केै मुख्यमंत्री पद को छोड़कर राज्यसभा जा सकते हैं। जानाकारी के मुताबिक, राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की जारी हो रही सूची के बीच इस तरह का बड़ा दावा किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक नीतीश के बेटे निशांत को राज्य में बड़ी राजनीतिक जिम्मेदारी देने की तैयारियां की जा रही है। निशांत को जिम्मेदारी सौंपने के बाद नीतीश अपनी नई संसदीय पारी शुरू कर सकते हैं। गौरतलब है कि अभी इस तरह का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

जदयू के साथ जनता का नेता बनने के लिए खुद को करना होगा तैयार

निशांत कुमार को बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सियासी वारिस माना जा रहा है। यानी, उन्हें नीतीश की पार्टी जनता दल यूनाईटेड (जदयू) की बागडोर तो संभालनी ही होगी। इसके साथ ही बिहार की जनता के बीच वही लोकप्रियता हासिल करना है, जो नीतीश ने हासिल की है। ऐसा करके ही वह न केवल अपनी पार्टी को और मजबूत कर सकते हैं बल्कि बिहार की सत्ता में भी अपनी प्रभावी मौजूदगी बनाए रख सकते हैं।

राज्यसभा के लिए जदयू ने दो नेताओं को बनाया उम्मीदवार

बीते कल यानी मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने नौ प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। इस सूची में बिहार से आने वाले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का नाम भी शामिल है। जनता दल यूनाइटेड की तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को प्रत्याशी बनाए जाने की खबर है। इनके अलावा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की तरफ से राज्यसभा भेजने की अटकलें लगाई जा रही हैं। 

Tags:    

Similar News