शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने 75 शिक्षकों को दिया राष्ट्रीय पुरस्कार, किया सम्मानित
By : Anjali Tyagi
Update: 2025-09-05 06:38 GMT
नई दिल्ली। महान शिक्षाविद्, दार्शनिक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में 75 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षकों को दिए पुरस्कार
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षक दिवस के अवसर पर दिल्ली में 75 प्रतिभाशाली शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान और छात्रों के भविष्य को गढ़ने के लिए दिया गया। इस समारोह में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे, जिन्होंने शिक्षकों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की।