संगीतायन के सालाना उत्सव पर कवियों ने शीत रात में पढ़ी जीवन के सात रंग, अवनींद्र ठाकुर ने लूटी महफिल, देखें वीडियो
नोएडा। नोएडा की जानी-मानी संस्था संगीतायन का वार्षिक उत्सव NEA सभागार में मनाया गया। इस मौके पर कवि सम्मेलन, मुशायरा और गजल संध्या का आयोजन किया गया। रविवार की शीत रात में कवियों और शायरों ने जीवन के विभिन्न रंगों को अपनी रचनाओं में जीवंत कर दिया। खासकर जाने माने गजल गायक अवनीन्द्र ठाकुर ने दर्शकों को गदगद कर दिया।
इस कार्यक्रम में जहां दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों से लोग आए थे वहीं बिहार के मिथिलांचल के लोगों ने अपनी खास उपस्थिति दर्ज की। कवियों ने हिंदी और मैथिली में भी अपनी रचनाओं से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
अवनीन्द्र ठाकुर के गजलों पर बजती रहीं तालियां
प्रसिद्ध गजल गायक अवनीन्द्र ठाकुर ने अपने पुराने अंदाज में महफिल लूटने में कोई कमी नहीं बख्शी। उन्होंने अपने पिताजी रविंद्र ठाकुर की भजन रचना से कार्यक्रम की शानदार शुरुआत की। इसके बाद ये कागज की कश्ती... से डुएट परफॉर्मेंस दिया। सूफी भी खूब गाए। वहीं मिथिलांचल से आए उमेश मिश्र ने मैथिली में अपनी कविता पाठ से दर्शकों का दिल जीत लिया।
संगीतायन फाउंडेशन के बारे में...
नोएडा में पिछले करीब 3 दशकों से संगीतायन संस्था संगीत की सेवा कर रही है। इस संस्था से कई गायक और संगीत के विभिन्न विद्या के कलाकारों ने देश में अपना नाम रोशन किया है। प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर परंपरा ठाकुर ने इसी संस्था से शिक्षा ग्रहण की है। बता दें कि परंपरा अवनीन्द्र ठाकुर की पुत्री हैं।
इन कवियों ने किया पाठ
डा. अशोक मधुप, डा. तुलिका सेठ, शैल भदावरी, उमेश मिश्र, गुलसारिका, संस्कृति मिश्र जितेन्द्र जीतू आदि। गायक प्रशुन मुखर्जी ने पुराने हिन्दी फिल्मों के गीत गाए। वहीं अशोक श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।