मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में शुरू हुई विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक, राहुल गांधी भी मौजूद

Update: 2026-02-05 05:00 GMT

नई दिल्ली। आज संसद परिसर में विपक्षी दलों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई है। बता दें कि यह बैठक राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में शुरू हुई। इस बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन के अन्य फ्लोर नेता भी शामिल हुए।

क्या है उद्देश्य

इस बैठक का मुख्य एजेंडा बजट सत्र  के दौरान संसद में विपक्षी दलों की संयुक्त रणनीति तैयार करना है। साथ ही विपक्ष द्वारा बजट 2026-27 पर चर्चा के दौरान सरकार को घेरने और हाल ही में कुछ विपक्षी सांसदों के निलंबन जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है।


Tags:    

Similar News