नैना देवी दर्शन से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी नहर में गिरी, दो बच्चे सहित 6 की मौत

तीन लोग नहर में बह गए हैं, टीम का सर्च अभियान जारी है;

By :  Aryan
Update: 2025-07-28 04:40 GMT

खन्ना, पंजाब। खन्ना स्थित नहर में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी नहर में गिर गई। इस घटना में दो बच्चे सहित 6 की मौत हो गई है। नहर में कई लोगों के लापता होने की सूचना है। सभी श्रद्धालु नैना देवी दर्शन करके वापस घर की तरफ लौट रहे थे। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव अभियान चलाकर ज्यादातर लोगों को बचा लिया। 

खन्ना के पास नहर में गिरी 

नैना देवी से दर्शन कर लाैट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी खन्ना के पास मलौद में जगेड़ा पुल के पास नहर में गिर गई है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में लगभग 20 श्रद्धालु थे। बाकियों को बचा लिया गया है।

तीन लोग पानी में बह गए

हादसे में एक महिला और दो बच्चों समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत की सूचना है। सभी श्रद्धालु हिमाचल प्रदेश के माता नैना देवी मंदिर से दर्शन के बाद लौट रहे थे। गाड़ी के नहर में गिरने की सूचना मिलने पर पुलिस ने आस पास के लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। 

गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया

डीएसपी पायल हेमंत मल्होत्रा ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। पीड़ितों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News