खाटू श्याम मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप गाड़ी ट्रेलर से टकराई, 10 की मौत, 20 घायल, मरने वालों में महिलाओं और बच्चे

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है;

By :  Aryan
Update: 2025-08-13 04:16 GMT

दौसा। खाटू श्याम मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप गाड़ी ट्रेलर से टकरा गई। इस घटना में महिला समेत 10 की मौत हो गई है। वहीं 20 श्रद्धालु के घायल होने की सूचना है। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। इस घटना में और लोगों के भी घायल होने की संभावना जताई जा रही है। 

मंदिर से लौटते समय हुई घटना 

राजस्थान में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। मंदिर से लौटते समय हुई इस दुर्घटना में बच्चों समेत 10 लोगों की मौत होने की खबर है। यह घटना राजस्थान के दौसा में हुई है। मृतकों में कई बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक हादसा खाटू श्याम मंदिर से लौटते समय तड़के करीब तीन बजे हुआ। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

कई लोगों की हालत गंभीर

पिकअप और ट्रेलर की भिड़ंत में घायल कई लोगों की हालत गंभीर है। स्थानीय पुलिस और दौसा प्रशासन ने घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र व अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों में 7 महिलाएं और 3 बच्चे हैं। घायल हुए 8 लोगों को अब तक जयपुर के एसएमएस अस्पताल में ले जाया जा चुका है। इनमें से 4 से 5 लोगों को आईसीयू में एडमिट किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर ओर एसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

मरने वाले लोग यूपी के एटा के थे

दौसा एसपी सागर राना ने बताया कि

मरने वाले लोग यूपी के एटा के थे। यह दुर्घटना साढ़े 3 से 4 बजे के बीच हुआ है। दौसा कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि जिन यात्रियों की दुर्घटना में मृत्यु हुई है वे खाटू श्याम जी के दर्शन करने के बाद उत्तर प्रदेश की तरफ जा रहे थे। उन्होंने कहा कि एक पैसेंजर ट्रक में ये सारे यात्री आ रहे थे और एक ट्रेलर से इनकी टक्कर हुई थी।

Tags:    

Similar News