PM Modi Bhopal Visit: लोकमाता अहिल्याबाई कहती थीं कि शासन का सही अर्थ... मंच पर बोले पीएम

आज इंदौर मेट्रो का उद्घाटन किया गया और दतिया व सतना को भी हवाई सेवा से जोड़ा गया है, ये सभी प्रोजेक्ट मप्र में सुविधाएं बढ़ाएंगे, विकास को गति देंगे और रोजगार के नए अवसर बनाएंगे।;

Update: 2025-05-31 07:37 GMT

भोपाल। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मप्र की राजधानी भोपाल पहुंच गए हैं। उन्होंने इंदौर मेट्रो, दतिया-सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया है। जहां उन्होने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर, ये नाम सुनकर ही मन में श्रद्धा का भाव उमड़ पड़ता है।

क्या बोले पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, " लोकमाता अहिल्याबाई कहती थीं कि शासन का सही अर्थ लोगों की सेवा करना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है। आज का कार्यक्रम उनके विचारों को आगे बढ़ाता है। आज इंदौर मेट्रो का उद्घाटन किया गया है। दतिया और सतना को भी हवाई सेवा से जोड़ा गया है। ये सभी परियोजनाएं मध्य प्रदेश में सुविधाएं बढ़ाएंगी, विकास को गति देंगी और रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगी।"

देवी अहिल्याबाई का नाम सुनकर ही मन में श्रद्धा भाव उमड़ पड़ता है

पीएम ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर, ये नाम सुनकर ही मन में श्रद्धा का भाव उमड़ पड़ता है। उनके महान व्यक्तित्व के बारे में बोलने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं।

ये सारे प्रोजेक्ट विकास की गति को आगे बढ़ाएंगे...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मातृशक्ति को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम देवी अहिल्याबाई की सोच को आगे बढ़ाता है। आज इंदौर मेट्रो और सतना-दतिया एयरपोर्ट की शुरुआत हुई है। ये सभी प्रोजेक्ट मप्र में सुविधाएं बढ़ाएंगे, विकास को गति देंगे और रोजगार के नए अवसर बनाएंगे। इस पवित्र दिवस पर विकास के इन सारे कामों के लिए पूरे प्रदेश को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आप सिर्फ धान या गन्ने की खेती तक ही सीमित नहीं रह सकते पीएम ने कहा, "किसानों की आय बढ़ाने के लिए, लोकमाता अहिल्याबाई ने 250-300 साल पहले हमें कपास और मसालों की खेती को बढ़ावा देने के लिए कहा था। आज 250-300 साल बाद भी, हमें अपने किसानों को लगातार फसल विविधीकरण अपनाने के लिए कहना पड़ता है। आप सिर्फ धान या गन्ने की खेती तक ही सीमित नहीं रह सकते।"

क्या बोले सीएम मोहन यादव

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे लिए आज का दिन और विशेष हो गया हैक्योंकि पीएम खुद देवी अहिल्या की जन्म जयंती मनाने हमारे साथ मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्या का इतिहास गौरवशाली है। वे आदर्श पत्नी, आदर्श बहू और आदर्श महारानी रहीं।

Tags:    

Similar News