पीएम मोदी ने बलेंद्र शाह को प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई, बोले- साथ काम करने को उत्सुक...

Update: 2026-03-27 11:08 GMT

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह 'बालेन' को शपथ लेने पर बधाई दी है। पीएम ने पोस्ट करते हुए लिखा मैं भारत-नेपाल की मित्रता और सहयोग को दोनों देशों की जनता के पारस्परिक लाभ के लिए नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं।

पीएम ने पोस्ट कर दी बधाई

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि- नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री बलेंद्र शाह को हार्दिक बधाई। आपकी नियुक्ति नेपाल की जनता द्वारा आपके नेतृत्व पर जताए गए भरोसे को दर्शाती है। मैं भारत-नेपाल की मित्रता और सहयोग को दोनों देशों की जनता के पारस्परिक लाभ के लिए नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं।

ऐतिहासिक जीत हासिल कर बने प्रधानमंत्री

पार्टी के विधान अनुसार, केवल संसदीय दल का नेता ही प्रधानमंत्री बन सकता है। 28 दिसंबर 2022 को आरएसपी अध्यक्ष रबी लामिछाने और शाह के बीच हुई सहमति के अनुसार, पार्टी ने अपने 182 विधायकों के समर्थन के साथ शाह को प्रधानमंत्री पद के लिए औपचारिक रूप से अनुमोदित किया। चुनावों में शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को 49,614 वोटों के बड़े अंतर से हराया। बालेंद्र शाह को 68,348 वोट मिले, जबकि ओली को 18,734 वोट मिले। यह 1991 के बाद से नेपाल के संसदीय चुनावों में किसी भी उम्मीदवार की ओर से प्राप्त सबसे अधिक वोटों की संख्या है।


Tags:    

Similar News