थाली की जगह अब...संसद में सिलेंडर वाली टी-शर्ट पहनकर आए TMC सांसद डेरेक ओब्रायन, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज!
सपा मुखिया अखिलेश यादव सिलेंडर की कमी को लेकर लगातार सरकार पर निशाना साध रहे हैं।
नई दिल्ली। संसद परिसर में टीएमसी के सांसद डेरेक ओब्रायन एलपीजी सिलेंडर वाली टी-शर्ट पहनकर पहुंच गए। अब इसी कड़ी में अखिलेश यादव ने उनका वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी की सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एलपीजी सिलेंडर को लेकर व्यंग कसते हुए लिखा कि एलपीजी सिलेंडर में कितनी गैस होती है।
सिलेंडर में गैस घटने के बाद क्या होगा
अखिलेश यादव ने लिखा सवाल-एलपीजी सिलेंडर में कितनी गैस होती है? उत्तर- कृपया स्पष्ट किया जाए कि ये प्रश्न युद्ध के पूर्व का वजन पूछ रहा है या भाजपा सरकार द्वारा सिलेंडर में गैस घटाए जाने के बाद का? जब सिलेंडर मिल जाएगा तो तोल के बता देंगे नहीं तो थाली की जगह इस बार सिलेंडर बजाएंगे।
एलजीपी और पेट्रोल की कमी नहीं तो लंबी कतार क्यों है
सपा मुखिया अखिलेश यादव सिलेंडर की कमी को लेकर लगातार सरकार पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ये कह रही है कि एलजीपी और पेट्रोल की कोई कमी नहीं हो तो फिर लोगों की लाइन क्यों लगी है?
टीएमसी सांसद ने सिलेंडर की तस्वीर चस्पा की
टीएमसी सांसद का वीडियो समाजवादी पार्टी की मीडिया सेल ने भी साझा किया है। पार्टी ने लिखा कि तृणमूल कांग्रेस सांसद ने लोकसभा में रसोई गैस किल्लत पर प्रदर्शन का नया तरीका अपनाया और अपनी टीशर्ट पर रसोई गैस सिलेंडर की तस्वीर चस्पा कर संकेतात्मक प्रदर्शन किया।