कांग्रेस को केन्द्र से मिली बड़ी राहत! 24 अकबर रोड नहीं करना होगा खाली

Update: 2026-03-27 10:55 GMT

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को बड़ी राहत  मिली है। दरअसल दिल्ली के 24, अकबर रोड स्थित अपने ऐतिहासिक मुख्यालय को खाली करने के नोटिस से फिलहाल अस्थाई राहत मिल गई है। शहरी विकास मंत्रालय के संपदा विभाग ने पहले पार्टी को 28 मार्च 2026 तक बंगला खाली करने का अल्टीमेटम दिया था। 

कांग्रेस ने लगाआ गंभीर आरोप

 कांग्रेस की ओर से इस पर कहा गया है कि यह सरकार की ओर से पार्टी की 'आवाज दबाने' का एक प्रयास है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी पहले ही अपना कार्यालय कोटला मार्ग पर 'इंदिरा भवन' शिफ्ट कर चुकी है। पार्टी ने पिछले साल कोटला मार्ग पर अपने नए मुख्यालय 'इंदिरा भवन' का उद्घाटन किया था। नए कार्यालय में शिफ्ट होने के बाद भी कांग्रेस ने अकबर रोड परिसर खाली नहीं किया।

 ‘इंदिरा भवन’ नाम से नया ऑफिस बनाया

24, अकबर रोड बंगला साल 1978 से ही कांग्रेस का मुख्यालय रहा है। तब यह बंगला आंध्र के सांसद जी वेंकट स्वामी के नाम एलॉट था। बाद में यह कांग्रेस का मुख्यालय बन गया। यह बंगला सोनिया गांधी के आवास 10, जनपथ से भी सटा हुआ है। इन दोनों बंगलों के बीच एक गेट है, जिसके चलते सोनिया कभी भी पार्टी मुख्यालय पहुंच सकती थीं।

सर एडविन लुटियंस को जब नई दिल्ली बसाने का काम सौंपा गया, तो उन्होंने साल 1911 से 1925 के 28 वर्ग किमी के इस दायरे में यहां पर कई बंगलों का निर्माण करवाया। आजादी के पहले यह बंगला ब्रिटिश सैन्य अधिकारी सर रेज़िनल्ड मैक्सवेल को दिया गया था। लेकिन आजादी के बाद 1960 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने इसे बर्मा हाउस (म्यामार के राजदूत का घर) बनाने की अनुमति दे दी।

Tags:    

Similar News